कत्ल / कातिल पर शायरी, स्टेटस, कोट्स, कविता | Best Qatl / Qatil Shayari, Status, Quotes, Poetry & Thoughts
कत्ल / कातिल पर शायरी, स्टेटस, कोट्स, कविता | Best Qatl / Qatil Shayari, Status, Quotes, Poetry & Thoughts :-
Find the Best कत्ल / कातिल Shayari, Status, Quotes from top Writer's only on हिन्दी Express. Also find trending photos.
इरादा कत्ल का था तो मेरा सर कलम कर देते,
क्यू इश्क मे डाल कर तुने हर साँस पर मौत लिख दी।
निगाहों से कत्ल कर दो तकलीफ दोनों को ना हो,
मुझे सर झूकाने की तुझे खंजर चलाने की।
बिखर रही है तबस्सुम की शोखियाँ उनके चेहरे पर,
आज कत्ल करने फैसला करके वो घर से निकले हैं।
क़त्ल तो नहीं बदला क़त्ल की अदा बदली,
तीर की जगह क़ातिल साज़ उठाए बैठा है।
क़ातिल ने किस सफ़ाई से धोई है आस्तीं,
उसको ख़बर नहीं कि लहू बोलता भी है।
शहर के आईन में ये मद भी लिखी जाएगी,
ज़िंदा रहना है तो क़ातिल की सिफ़ारिश चाहिए।
हमारे क़त्ल से क़ातिल को तजुरबा ये हुआ,
लहू लहू भी है मेहंदी भी है शराब भी है।
उस नजर को 'क़ाबिले तारीफ' कैसे कहूँ,
जो हर आशिक़ के कत्ल की गुनहगार है।
कोई योगी आए बेवफाओ के शहर मे भी,
ख्वाहिशो के कत्लखाने वहाँ भी बंद करवाने है।
सादगी ही कत्ल करती है, मेरा क्या होगा जब सवर कर आएँगी वो।
अहिस्ता कीजिये कत्ल मेरे अरमानो का,
कही सपनो से लोगो का ऐतबार ना उठ जाए।
सोच रहा हूँ इस सादगी का क़त्ल कर दूँ,
मैं तुम्हें भरी महफ़िल में गले लगाना चाहता हूँ।
हमीं को क़त्ल करते हैं हमीं से पूछते हैं वो,
शहीदे-नाज, बतलाओ मेरी तलवार कैसी है।
इतने सलीके से कत्ल किया है उसने,
दुनिया अब भी समझती है कि जिंदा हूं मै।
आँख बंद करके चलाना खंजर हम पे,
कहीं हमने मुस्कुरा दिया तो कत्ल़ तुम्हारा होगा।
क़त्ल हुआ इस तरह हमारा किस्तो में,
कभी खंजर बदल गये कभी कातिल।
झुमके से कहे दो गालों को चूमना छोड़ दे,
इश्क़ रुस्वा हुआ तो क़त्ल हज़ार होंगे।
माफी भी दूर से देना इस शहर में सबको,
कई क़त्ल हुए हैं माफ़ करने के बाद।
Comments
Post a Comment