गाँव की यादों पर बेहतरीन शेर शायरी | Shayri, Status, Quotes, Poetry & Thoughts On Village
गाँव की यादों पर बेहतरीन शेर शायरी | Shayri, Status, Quotes, Poetry & Thoughts On Village :-
Find the Best Village Shayari, Status, Quotes from top Writer's only on हिन्दी Express. Also find trending photos.
अब गाँव को नहीं जा पाता हूं 'राॅयल'
कि मेरी बस्ती में अब शहर आ गया हैं।
-अमन सिंह
बरसात तो वो गांव के कच्चे घरों की छत्तों पे हुआ करती थी,
यहां शहरों में तो बस ऊँची इमारतों से पानी गिरता है।
मजाक की हद हो गई, गांव में लोग पुछ रहे है,
ये पुलिस लाठी चार्ज करने के लिए चार्जर कौन
सी कंपनी का मंगवाते हैं?
क्या शहर क्या गांव, सब बदलने लगे,
एक घर में कई चूल्हे जलने लगे।
मां ने अपने दर्द भरे खत में लिखा,
सड़कें पक्की हैं अब तो गांव आया कर।
सुना है उसने खरीद लिया है करोड़ों का घर शहर में,
मगर आंगन दिखाने आज भी वो बच्चों को गांव लाता है।
खींच लाता है गांव में बड़े बूढ़ों का आशीर्वाद,
लस्सी, गुड़ के साथ बाजरे की रोटी का स्वाद।
आप आएं तो कभी गांव की चौपालों में,
मैं रहूं या न रहूं, भूख मेजबां होगी।
एक गाँव भागा था घर से,
अपनों से ऐसा कटा कि शहर बन गया।
साहब मेरी चाहत शहर है,
पर मोहब्बत तो गांव ही है।
गांव खाली होता जा रहा है बुज़ुर्गों से मेरे,
कौन अब प्यार से पूछेगा बरखुरदार कैसे हो।
मैं अमन सिंह आपका स्वागत करता हूं अपने इस ब्लॉग पर, आपको यहां बहुत ही खूबसूरत शायरियों का कलेक्शन मिलेगा। मैं आशा करता हूं आपको ये शायरियां पसंद आयेगी।
धन्यवाद।।
Comments
Post a Comment