ठण्डा शरबत/पेय बनाने का विधि/तरीका | How to Make Beverages/ Sherbet/ Shake | Method Of Making Beverages/ Sherbet/ Shake

केले का पंच कैसे बनाये, केले का पंच बनाने का विधि, How to make banana punch, Method of making banana punch :-




केले का पंच ( Banana Punch )



सामग्री :-



4 कप पानी, 2 कप चीनी, 1 लीटर अनन्नास का रस, 500 मिली लिटर संतरे का रस, 4 बड़े केले, 2 नींबू का रस, जिंजरेल (पेय)


बनाने की विधि :-




चीनी और पानी को उबाल कर हलकी चाशनी तैयार करें। केले के छोटे-छोटे टुकड़े और संतरे के रस को मिक्सर में डाल कर इस का मिश्रण बनाये।जिंजरेल (पेय) को छोड़कर सारी सामग्री मिलाएँ। मिश्रण की मात्रा लगभग 2 लीटर बनेगी। मिश्रण को रातभर फ्रीज में रखे।परोसने से आधा घण्टा पहले ही तैयार मिश्रण को फ्रीजर से निकाल ले ताकि निकालने में आसानी रहे। गिलास को एक चौथाई तैयार मिश्रण से भरे। ठण्डे जिंजरेल (पेय) से बाकी का गिलास भर दे।







लस्सी पेय कैसे बनाये, लस्सी पेय बनाने का विधि, How to Make Buttermilk Drink, Method of Making Buttermilk Drink :-





लस्सी पेय ( Buttermilk Drink )


सामग्री:-



400 मि•ली• दूध, 2 लीटर छाछ/लस्सी/मट्ठा, 1 कप चीनी, 3 कप अनन्नास के टुकड़े, पिस्ता सजावट के लिए।



बनाने की विधि :-



सारी सामग्री (पिस्ता को छोड़कर) को मिक्सर में डालकर अच्छे से मिलाएँ और फ्रीज में रख दे।गिलास में परोसे और ऊपर से पिस्ते के बारीक टुकड़े को डाल दे। आप नींबू के फाँक और चेरी से भी सजा सकते हैं।

नोट:- इससे लगभग 10 गिलास लस्सी बनेंगे।








फ्रुट पंच कैसे बनाये, फ्रुट पंच बनाने का विधि, How to Make Fruit Punch, Method of Making Fruit Punch :-




फ्रुट पंच ( Fruit Punch )




सामग्री :-




2 कप संतरे का गुदा
2 कप आड़ू की ठण्डी जमी हुईं फाँके
2 बोतल खुब ठण्डी लेमेॅनड



बनाने की विधि :-



संतरे और आड़ू को मिक्सी में नरम होने तक मिलाएँ। फिर उसमें ठण्डी लेमॅनेड घोलें। बड़े गिलास में एक चौथाई बर्फ डाले, ऊपर फ्रुट पंच से भर दे।नींबू की फाँक, चेरी, पिस्ता आदि से सजाए।


नोट:- इससे लगभग 10 गिलास फ्रुट पंच बनेंगे।









आइसक्रीम सोडा कैसे बनाये, आइसक्रीम सोडा बनाने का विधि, How to Make Ice Cream Soda, Method of Making Ice Cream Soda :-






आइसक्रीम सोडा ( Ice Cream Soda )




सामग्री :-



आइसक्रीम
पीने का सोडा
गुलाब का शरबत



बनाने की विधि :-




एक गिलास में 2/3 बड़े चम्मच से गुलाब का शरबत डालें।गिलास को तीन चौथाई सोडा से भर दे। ऊपर से दो बड़े चम्मच आइसक्रीम डाले।







तरबूज पेय कैसे बनाये, तरबूज पेय बनाने की विधि/तरीका, How to Make Melon Magic, Method of Making Melon Magic :-





तरबूज पेय ( Melon Magic )


सामग्री :-




6 कप तरबूज का गुदा
1 कप गुलाब शरबत
ठंडा पीने का सोडा
कुटी हुईं बर्फ़
वनीला आइस्क्रीम (प्रत्येक गिलास के लिए 1 बड़ा चम्मच)




बनाने की विधि :-




गुलाब शरबत और तरबूज के गुदे को बर्तन में मिलाएँ। परीसने के लिए एक गिलास में एक चौथाई भर दे। ऊपर से कुटी हुईं बर्फ़ डालें और तीन चौथाई ठंडे सोडा वाटर सें भर दे। अंत में वनीला आइस्क्रीम डाल दे।








पार्टी शरबत कैसे बनाये, पार्टी शरबत बनाने की विधि/तरीका, How to Make Party Sherbet, Method of Making Party Sherbet :-




पार्टी शरबत ( Party Sherbet )




सामग्री :-




2 लीटर 7अप/ लिमका
2 लीटर नींबू शरबत
850 ग्राम मिले-जुले फलों के टुकड़े (फ्रुट काॅकलेट) 


बनाने की विधि :-




सारी सामग्री मिलाएँ, खुब ठण्डा करें और लम्बे गिलासो में पीने के लिए स्ट्रा और बड़े चम्मच के साथ परोसे।सजावट के लिए नींबू के फाँक प्रयोग करे।

नोट :- इससे लगभग 20 गिलास पार्टी शरबत बनेंगे।


सुझाव:- ताजे फल (जैसे- खरबुजा, केले, अनन्नास, पपीते, आड़ू आदि) का प्रयोग करे।







आम का मिल्क शेक कैसे बनाये, आम का मिल्क शेक बनाने की विधि/तरीका, How to Make Mango Milk Shake, Method of Making Mango Milk Shake :-





आम का मिल्क शेक (Mango Milk Shake )



सामग्री :-




2 आमों का गुदा
4 गिलास बहुत ठण्डा दूध
4 बड़े चम्मच गुलाब चाशनी
बादाम और पीस्ते इच्छानुसार



बनाने की विधि :-




आम, दूध और गुलाब चाशनी को ब्लेन्डर में डालकर 30 सेकेण्ड तक चलाएँ। गिलासो में डालकर कटे हुए पिस्ते और बादाम से सजाए।



नोट :-ठण्डा ही परोसे।







पपीते का मिल्क शेक कैसे बनाये, पपीता का मिल्क शेक बनाने की विधि/तरीका, How to Make Papaya Milk Shake, Method of Making Papaya Milk Shake :-





पपीता का मिल्क शेक (Papaya Milk Shake )



सामग्री :-




पपीता का गुदा
4 गिलास बहुत ठण्डा दूध
4 बड़े चम्मच गुलाब चाशनी
बादाम और पीस्ते इच्छानुसार



बनाने की विधि :-




पपीता, दूध और गुलाब चाशनी को ब्लेन्डर में डालकर 30 सेकेण्ड तक चलाएँ। गिलासो में डालकर कटे हुए पिस्ते और बादाम से सजाए।



नोट :-ठण्डा ही परोसे।







दही आम का पेय कैसे बनाये, दही आम का पेय बनाने की विधि/ तरीका, How to Make Mango Yogurt Drink, Method of Making Mango Yogurt Drink :-





दही आम का पेय ( Mango Yogurt Drink )



सामग्री :-




250 ग्राम दही
100 मि•ली• पानी
2 आमों का गुदा
कुटी हुईं बर्फ़
चीनी स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर




बनाने की विधि :-




सारी सामग्री मिक्सर में डालकर अच्छे से मिलाएँ। लम्बे गिलासो में डालकर ऊपर से इलायची पाउडर छिडके।



नोट:- इससे लगभग 6 गिलास पेय बनेंगे।






दही का पेय कैसे बनाये, दही का पेय बनाने की विधि/ तरीका, How to Make Yogurt Drink, Method of Making Yogurt Drink :-






सादे दही का पेय (Yogurt Drink )



सामग्री :-




250 ग्राम दही
200 मि•ली• पानी
कुटी हुईं बर्फ़
चीनी स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर




बनाने की विधि :-




सारी सामग्री मिक्सर में डालकर अच्छे से मिलाएँ। लम्बे गिलासो में डालकर ऊपर से इलायची पाउडर छिडके।






नींबू शरबत कैसे बनाये, नींबू शरबत बनाने का विधि/तरीका, How to Make Lime/Nimbu Sherbet, Method of Making Lime/Nimbu Sherbet :-






नींबू शरबत ( Lime Sherbet )



सामग्री :-




एक चौथाई कप चीनी
500 मि•ली• ठण्डा पानी
3 नींबू का रस
नींबू की फाँके सजावट के लिए
कुटी हुईं बर्फ़ इच्छानुसार





बनाने की विधि :-




एक ठंडे पानी के कप में चीनी घोल ले। नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएँ। गिलास में बर्फ़ के ऊपर शरबत डाल दें। नींबू का फाँक हर गिलास में परोसे।





शरबत पंच कैसे बनाये, शरबत पंच बनाने की विधि/तरीका, How to Make Sherbet Punch, Method of Making Sherbet Punch :-




शरबत पंच ( Sherbet Punch )



सामग्री :-





आधा लीटर शरबत स्वादानुसार
1 लीटर अनन्नास का रस
1 लीटर संतरे का रस
1 लीटर सेब का रस
2 लीटर जिंजरेल (पेय)





बनाने की विधि :-




शरबत के साथ सारे रस मिलाकर बहुत ठण्डा करें। फिर जिंजरेल के साथ मिलाएँ। बड़े गिलासों में परोसे।

नोट :- इससे लगभग 20 गिलास शरबत पंच बनेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

दुकान पर शायरी, स्टेटस, कोट्स, चुटकीला एवं कविता इन हिन्दी | ग्राहक पर शायरी | दुकानदार पर शायरी | व्यापार पर शायरी | व्यापार पर स्टेटस | दुकान की उद्घाटन पर बधाई संदेश एवं हार्दिक शुभकामनाएँ संदेश | Best Dukan Shayari, Status, Quotes, Jokes, Poetry & Thoughts

झूठ पर शायरी, स्टेटस, कोट्स, कविता और विचार | Best Jhuth Shayari, Status, Quotes, Poetry & Thoughts

Best Bike Rider Shayari, Status, Quotes, Poetry & Thoughts In English | Bike Rider Status Captions for Bike Lovers | Best Quotes for Bike Lovers | Bike Status for WhatsApp | New Bike Status Shayari | Bike Racing Status Shayari | Bike Status for FB | Bike Captions For Instagram

Ballia_Xfactor: Showcasing Local Talent and Digital Creativity from Ballia | Inside Ballia_Xfactor: The Platform Empowering Ballia’s Creators | Ballia_Xfactor: Where Local Talent Meets Digital Fame | Discover Ballia_Xfactor: Ballia’s Hub for Memes, Reels, and Creativity

Latest New 2 Lines Top Best Heartouching Tribute to the dead in the train accident in Balasore, Odisha Shayari Status Quotes Massage Slogans Funny Jokes Memes Poem Suvichar Photos Images HD Wallpapers SMS GIF Video Gifts greetings Cards Instagram Facebook & Whatsapp Captions In Hindi & English | ओडिशा के बालेश्वर में हुए ट्रेन हादसा / दुर्घटना में मरे मृतकों को श्रद्धांजलि मैसेज, कोट्स, SMS, शायरी, इमेज, पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि शोक संदेश शायरी | bhavpurna Shradhanjali, Shok, RIP, Tribute, condolence, Shradhanjali Message, भावपूर्ण श्रद्धांजलि SMS, श्रद्धांजलि status, शोक संदेश SMS in Hindi, Shradhanjali Message in Hindi | Train Wreck Quotes | Train Accident Today In India News :-

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला पर सुंदर देशभक्ति शेरों शायरी स्टेटस कोट्स मैसेज इमेज फोटो वाॅलपेपर स्लोगन सुविचार अनमोल कथन मौसम कोटेशन जोक्स मजेदार चुटकीला वीडियो वचन पोस्टर निबंध दोहे श्लोक लाइन्स कविता एवं संदेश लेखन इन हिन्दी | U.P -61 गाजीपुर जिला स्थापना दिवस पर शायरी | Latest New 2 Lines Ghazipur Jila / Zila District Attitude Shayari Status Quotes Lines News Today Slogans Suvichar Message SMS Jokes Chutkule Photos Images HD Wallpaper Videos Download Poetry & Thoughts In Hindi & English :-

कानून पर शायरी, स्टेटस, कोट्स, स्लोगन एवं कविता | अंधा कानून शायरी | Best Kanoon Shayari, Status, Quotes, Wishes, Poetry & Thoughts

बेरोजगारी पर शायरी, स्टेटस, कोट्स, नारा, सुविचार, दोहा, अनमोल कथन एवं कविता हिन्दी में | Unemployment Shayari, Status, Quotes, Suvichar, Slogans, Images, Instagram Captions, Poetry & Thoughts in Hindi For Facebook & Whatsapp

जीवन साथी पर शायरी, स्टेटस, कोट्स, सुविचार, स्लोगन, अनमोल कथन, विचार एवं कविता हिन्दी में | लाइफ पार्टनर शायरी हिन्दी में | Life Partner Shayari, Status, Quotes, Slogans, Suvichar, Poetry & Thoughts in Hindi | Jeevan Sathi Shayari In Hindi